- NSE ने IPO के लिए ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया
- 17 सितंबर से खुलेगा IPO, 21 सितंबर तक लगा सकेंगे बोली
- अपर प्राइस बैंड पर NSE की वैल्यूएशन करीब ₹4.42 लाख करोड़
मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर तय किया है। इस IPO के जरिए NSE की करीब ₹22,562 करोड़ जुटाने की योजना है।
17 सितंबर से शुरू होगी बोली
NSE का IPO 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक 21 सितंबर तक इसमें बोली लगा सकेंगे। वहीं बड़े निवेशकों यानी एंकर इन्वेस्टर्स के लिए शेयरों का एलोकेशन 16 सितंबर को किया जाएगा।
₹4.42 लाख करोड़ होगी वैल्यूएशन
IPO के अपर प्राइस बैंड यानी ₹1,785 प्रति शेयर के हिसाब से NSE की कुल वैल्यूएशन करीब ₹4.42 लाख करोड़ आंकी गई है। इस इश्यू को शेयर बाजार में काफी अहम माना जा रहा है।
22 सितंबर को होगा शेयरों का अलॉटमेंट
IPO में बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके लिए 23 सितंबर को रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी दिन सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में NSE के शेयर क्रेडिट किए जाएंगे।









