चोरी के शक में दो युवकों को नंगा कर पीटा

  • अंबरगंज में निर्माणाधीन इमारत में घुसने का आरोप
  • मोटर, मोबाइल और 10 हजार रुपये चोरी का दावा
  • पुलिस चौकी से लौटाकर दोबारा इमारत में ले जाने का आरोप

लखनऊ। लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 3 बजे दोनों युवक एक निर्माणाधीन इमारत में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। आहट होने पर वहां सो रहे मजदूरों और मिस्त्री की नींद खुल गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

मोटर, मोबाइल और 10 हजार रुपये चोरी का आरोप

अंबरगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र के मुताबिक, ठाकुरगंज क्षेत्र में कुलदीप गुप्ता की ट्रेडर्स की दुकान है। वह अंबरगंज में एक इमारत का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन इमारत में मिस्त्री और मजदूर रात में रुकते हैं।

आरोप है कि दोनों युवक रात में इमारत में घुसे और मोटर, एक मजदूर का मोबाइल तथा मिस्त्री के करीब 10 हजार रुपये लेकर जाने लगे। इसी दौरान आवाज सुनकर मजदूरों और मिस्त्री ने दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस चौकी से वापस ले जाने का आरोप

बताया गया कि कुलदीप गुप्ता और उनके परिचित दोनों युवकों को ठाकुरगंज थाने की बालागंज पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें वापस भेज दिया गया।

इसके बाद चोरी गए सामान और रुपये की बरामदगी के लिए दोनों युवकों को दोबारा निर्माणाधीन इमारत में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button