गांव के विकास में आगे आए दानदाता

अम्बेडकरनगर में 10 लोगों ने जुटाए 2.84 करोड़

  • मातृभूमि योजना से स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं के कामों को रफ्तार; पार्क-ओपन जिम के लिए अकेले दो करोड़ का सहयोग

अम्बेडकरनगर। सरकारी योजनाओं के साथ अब जनसहभागिता से भी गांवों में विकास की नई तस्वीर तैयार हो रही है। उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना के तहत अम्बेडकरनगर में 10 दानदाताओं ने अलग-अलग विकास परियोजनाओं के लिए करीब 2.84 करोड़ रुपये की धनराशि दी है या प्रस्तावित की है। इस सहयोग से स्थानीय जरूरतों से जुड़े कई काम कराए जा रहे हैं।

योजना के तहत प्रवासी और सक्षम नागरिक अपने गांव और क्षेत्र में जरूरी सुविधाओं के विकास के लिए आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। जिले में मिले सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छ ऊर्जा और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को गति दी जा रही है।

2 करोड़ से बनेगा पार्क और ओपन जिम
मातृभूमि योजना के तहत सबसे बड़ा सहयोग पार्क और ओपन जिम के लिए दो करोड़ रुपये का है। यह सहयोग शिवशंकर पाण्डेय ने दिया है।

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 59.97 लाख रुपये और कम्युनिटी हॉल के लिए 19 लाख रुपये का सहयोग परमात्मा सिंह ने दिया है। लाइब्रेरी स्थापना के लिए एनजीओ/समाजसेवी संस्था ने 6 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं।

सोलर लाइट से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम
विभिन्न दानदाताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में वाटर कूलर के लिए 1.50 लाख रुपये, सोलर लाइट के लिए 60 हजार और 15 हजार रुपये तथा डिजिटल लाइब्रेरी के लिए एक लाख रुपये दिए हैं।

इनके अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए भी दानदाताओं का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। प्रशासन के मुताबिक, जिले में अब तक 10 दानदाताओं से करीब 2.84 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त या प्रस्तावित है।

जनप्रतिनिधियों ने देखी विकास की गाथा
उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना जनसहभागिता की विकास गाथा नामक पंपलेट का कटेहरी विधायक, जिलाधिकारी ईशा प्रिया और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button