NEET में तनय ने हासिल की 5243वीं रैंक, बसखारी पहुंचने पर हुआ स्वागत

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में चयन की जानकारी से परिवार और क्षेत्र में खुशी

अंबेडकरनगर। बसखारी निवासी राजदेव कसौधन के पुत्र तनय कसौधन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 5243वीं रैंक हासिल की है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी है।

तनय ने हाईस्कूल की पढ़ाई रेडिएंट इंटर कॉलेज, जलालपुर से की। इंटरमीडिएट की शिक्षा वेस्टीज हिल्टन स्कूल, मकोइया से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नीट की तैयारी के लिए करीब तीन वर्ष बनारस में रहकर अध्ययन किया। लगातार मेहनत और अनुशासित तैयारी के बाद उन्होंने परीक्षा में यह रैंक हासिल की।

बसखारी पहुंचने पर हुआ स्वागत
सफलता के बाद तनय के बसखारी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वागत करने वालों में मिट्ठू लाल, सच्चिदानंद मिश्र, राजाराम विश्वकर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, रवि सिंह, लालजी सोनकर, मंगल सोनी, ओमकार, वीरेंद्र गिरी, बजरंग जायसवाल और सुरेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने तनय की उपलब्धि को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button