- महरुआ थाने में आयोजित हुई जनसुनवाई
- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
- संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अंबेडकरनगर। माह के द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के क्रम में थाना महरुआ में जनसुनवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों की जानकारी ली।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और निस्तारण में समय का विशेष ध्यान रखने को कहा।









