ओरेकल में फिर छंटनी, अमेरिका में हजारों कर्मचारियों की नौकरी गई

  • AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ा रही कंपनी
  • भारत के ओरेकल डेवलपमेंट सेंटर में भी कर्मचारियों की चिंता बढ़ी
  • ले-ऑफ से पहले VPN और Slack का एक्सेस बंद किए जाने की रिपोर्ट

क कंपनी ओरेकल में एक बार फिर छंटनी शुरू हो गई है। कंपनी ने अमेरिका में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इस फैसले के बाद भारत में स्थित ओरेकल डेवलपमेंट सेंटर के कर्मचारियों के बीच भी नौकरी को लेकर अनिश्चितता का माहौल है।

हालांकि, भारत में कितने कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है, इसे लेकर ओरेकल की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

AI और क्लाउड पर बढ़ रहा निवेश

कंपनी इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपना निवेश बढ़ा रही है। इसके लिए पारंपरिक विभागों के बजट में कटौती किए जाने की बात सामने आई है।

इस बदलाव के बीच कंपनी के पुराने और पारंपरिक कारोबार से जुड़े कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ईमेल से पहले VPN और Slack एक्सेस बंद

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, ओरेकल में छंटनी की प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को आधिकारिक ईमेल मिलने से पहले ही कंपनी के सिस्टम से बाहर किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ले-ऑफ की जानकारी मिलने से पहले कर्मचारियों का VPN एक्सेस बंद कर दिया जाता है और उनके Slack अकाउंट भी डिस्कनेक्ट कर दिए जाते हैं। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे तक कर्मचारियों को ईमेल के जरिए नौकरी खत्म होने की सूचना दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button