बीएसए ने खुद संभाली झाड़ू, कर्मचारियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता पखवाड़े में कार्यालय से विद्यालयों तक चला सफाई अभियान, परिसर को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

अंबेडकरनगर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले में चल रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई की गई। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। बीएसए ने स्वयं सफाई में सहभागिता कर कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

एक से 15 सितंबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर की सफाई में भाग ले रहे हैं। कक्षाओं और आसपास के परिसर को साफ रखने के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है।

बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपने आसपास के स्थानों को साफ रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button