अकबरपुर के सत्यम ने पहना नौसेना का लेफ्टिनेंट ‘स्टार’

गोविंद गनेशपुर अटिका के युवा का भारतीय नौसेना में चयन, पत्रकार उमाशंकर तिवारी ‘दादा’ के छोटे पुत्र हैं सत्यम

अंबेडकरनगर। जिले के अकबरपुर क्षेत्र के गोविंद गनेशपुर अटिका निवासी सत्यम त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है। सत्यम पत्रकार उमाशंकर तिवारी ‘दादा’ के छोटे पुत्र हैं।

सत्यम के चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही पत्रकारों, शुभचिंतकों और परिचितों ने परिवार से संपर्क कर बधाई दी। जिले के कई पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सत्यम को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-seva-sankalp-abhiyan/

भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन सत्यम की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनके चयन की जानकारी के बाद क्षेत्र में बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार के लोगों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button