पेरियार की जयंती पर सामाजिक समानता और वैज्ञानिक सोच पर जोर

बसखारी रोड स्थित अवध मैरिज लॉन में पाल सेवा संघ ने आयोजित किया समारोह, वक्ताओं ने सामाजिक भेदभाव और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ विचार रखे

अंबेडकरनगर। पाल सेवा संघ की ओर से बुधवार को बसखारी रोड स्थित अवध मैरिज लॉन में समाज सुधारक और चिंतक पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर की 147वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समानता, सम्मान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि राज करन पाल ने पेरियार के सामाजिक सुधार आंदोलनों और विचारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और सम्मान की भावना मजबूत करना पेरियार के विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने की चर्चा

विशिष्ट अतिथि पुष्पा पाल ने कहा कि पेरियार ने जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और महिला अधिकारों से जुड़े उनके विचारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-scholarship-master-data/

पदाधिकारियों ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में राम नरेश पाल, राजेंद्र प्रसाद पाल, वंशराज पाल, अंगद पाल और अखिलेश पाल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पेरियार के सामाजिक न्याय और मानव गरिमा से जुड़े विचारों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वंशराज पाल ने की। संचालन राजेंद्र पाल ने किया। संयोजन हिमांशु पाल, बलराम पाल और अंबरीश पाल ने किया। समारोह में पाल सेवा संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button