फाइलों से लेकर कामकाज तक… एसपी ने पुलिस कार्यालय में परखी व्यवस्था

अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली परखी। उन्होंने शाखाओं में रखे अभिलेखों और पत्रावलियों का अवलोकन किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और पत्रावलियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय से जुड़े कार्यों का निस्तारण तय समय में और गुणवत्ता के साथ किया जाए। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता

एसपी ने पुलिस कार्यालय परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने आमजन से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार रहने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, पत्रावलियों और कार्यालयीन कार्यों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button