नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 21 सितंबर को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 671 रुपये घटकर 1.53 लाख रुपये पर आ गया। वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 2,346 रुपये की कमी आई और इसका भाव 2.35 लाख रुपये प्रति किलो रह गया।
सोने के भाव में 671 रुपये की गिरावट
IBJA के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 671 रुपये की गिरावट हुई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये पर पहुंच गया। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
चांदी 2,346 रुपये सस्ती
चांदी के भाव में भी आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी की कीमत 2,346 रुपये घटकर करीब 2.35 लाख रुपये रह गई। हालांकि साल की शुरुआत के मुकाबले चांदी अभी भी महंगी कीमत पर कारोबार कर रही है।
यह भी पढे़ :https://www.tamsasanket.com/delhi-sir-33-lakh-voters-notice/
इस साल सोना 20 हजार रुपये महंगा
साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने के भाव में करीब 20 हजार रुपये का इजाफा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी। अब यह बढ़कर करीब 1.53 लाख रुपये हो गई है।









