अंबेडकरनगर। चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में निरीक्षण हुआ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक/आंतरिक निरीक्षण किया।
मशीनों के रखरखाव से लेकर सुरक्षा तक देखा हाल
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था और वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/shahjahanpur-ward-swachhta-abhiyan-waste-segregation/









