कविता वाचन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मंच पर गूंजा काव्य पाठ

अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता में चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, अलग-अलग वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

अंबेडकरनगर। तक्षशिला अकादमी रूट्स, अकबरपुर में अंतरविद्यालयीय कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें डिवाइन पब्लिक स्कूल अकबरपुर, भवदीय पब्लिक स्कूल अयोध्या, सेंट पीटर्स स्कूल अकबरपुर और तक्षशिला अकादमी रूट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ के दौरान भाव, लय और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। निर्णायक मंडल में वागीश शुक्ल, दीपशिखा सिंह, ज्योति त्रिपाठी और संजीव कुमार सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

कक्षा दो में रुद्र और अन्वेषा ने मारी बाजी

कक्षा दो के बालक वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल के रुद्र तिवारी ने प्रथम, तक्षशिला अकादमी रूट्स के कनिष्क ने द्वितीय और भवदीय पब्लिक स्कूल अयोध्या के अभिनंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में तक्षशिला अकादमी रूट्स की अन्वेषा प्रथम, सेंट पीटर्स स्कूल की इशिता चतुर्वेदी द्वितीय और डिवाइन पब्लिक स्कूल की दिव्या तृतीय रहीं।

कक्षा तीन में रुद्र पांडेय प्रथम

कक्षा तीन के बालक वर्ग में डिवाइन पब्लिक स्कूल के रुद्र पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। तक्षशिला अकादमी रूट्स के स्वास्तिक शुक्ला द्वितीय और भवदीय पब्लिक स्कूल के शाश्वत चौधरी तृतीय रहे।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-vriddhashram-pension-health-checkup-complaint/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button