प्रतापगढ़ जाने से पहले आलापुर विधायक हाउस अरेस्ट

सपा के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे त्रिभुवन दत्त, अकबरपुर आवास पर तैनात रहा पुलिस बल

अम्बेडकरनगर। प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने वाले आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त को अकबरपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। विधायक के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

सपा ने मामले की जानकारी लेने के लिए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। प्रतिनिधिमंडल को 26 सितंबर को प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के मोलनापुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करनी थी। इसके बाद घटना से जुड़ी जानकारी लेकर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपनी है।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक भी शामिल

सपा की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल में आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त को भी शामिल किया गया है। प्रतिनिधिमंडल को मोलनापुर पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात करनी थी।

इसी बीच शनिवार को अकबरपुर पुलिस ने विधायक को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही।

हिरासत में युवक की मौत के बाद मामला चर्चा में

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की पुलिस हिरासत में मौत के बाद मामला चर्चा में है। इसी प्रकरण में सपा ने प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है।

प्रतिनिधिमंडल की जिम्मेदारी घटना की जानकारी लेने और मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय को सौंपने की है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/katehari-pwd-land-encroachment-cm-complaint/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button