ट्रंप बोले- ईरान के खिलाफ युद्ध जल्द जीतेंगे, हमले की संभावना से इनकार नहीं

अमेरिका के सैन्य और आर्थिक दबाव का दावा, ईरानी विदेश मंत्री बोले- नए हमले के लिए तैयार हैं, कूटनीति का रास्ता भी खुला

वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका यह युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा। रविवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि संघर्ष समाप्त होने के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेज गिरावट आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका का प्रमुख लक्ष्य है।

ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई को बताया सफल

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दबाव भी बना रहा है। उनके मुताबिक, सैन्य मोर्चे पर अमेरिका पहले ही सफलता हासिल कर चुका है, हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था और मुद्रा की स्थिति को लेकर भी गंभीर दावे किए और महंगाई करीब 300 प्रतिशत तक पहुंचने की बात कही।

मिडटर्म चुनाव से पहले हमले की संभावना

ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य हमले किए जा सकते हैं। उन्होंने इसकी संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि ऐसा संभव है, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/lpu-bawal-internet-band-university-10-din-band/

युद्ध खत्म होने पर तेल सस्ता होने का दावा

ट्रंप ने कहा कि जैसे ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त होगा, तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ सकती हैं। उनका कहना है कि संघर्ष के कारण पैदा हुई अनिश्चितता खत्म होने पर कीमतें युद्ध से पहले के स्तरों की ओर लौट सकती हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर संघर्ष, आपूर्ति और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति जैसे कई कारकों का असर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button