मेडिकल कॉलेज के मैदान पर आज से सजेगा खेलों का महासंग्राम

10 कॉलेजों की टीमें भिड़ेंगी- यूनिटी कप-2026 में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में रविवार से छह दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता ‘यूनिटी कप-2026’ का आगाज होगा। 25 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के मुकाबले कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें अंबेडकरनगर समेत विभिन्न जिलों के करीब 10 मेडिकल कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। अंबेडकरनगर के अलावा प्रतापगढ़, अयोध्या, जौनपुर, फतेहपुर, गोंडा, बस्ती, अमेठी, कुशीनगर और बहराइच सहित विभिन्न जिलों के मेडिकल कॉलेजों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

खेल के साथ टीम भावना पर जोर

प्रतियोगिता की थीम ‘ब्रिंग योर बेस्ट, लीव योर लेगेसी’ रखी गई है। इसका उद्देश्य चिकित्सा विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही, अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय और सौहार्द विकसित करना भी आयोजन का लक्ष्य है।

प्राचार्य के मार्गदर्शन में तैयारियां

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मुकेश यादव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियां की गई हैं। आयोजन में खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, खेल सचिव डॉ. चंद्रभान, डॉ. अमोद कुमार सरोज और डॉ. साजन देव की भूमिका है। वहीं, एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र सौरव, अभिषेक राज, सत्यम, शशांक, अमन और रोशन सहित अन्य विद्यार्थी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button