छत के रास्ते घर में घुसकर दिव्यांग युवती से किया गया दुष्कर्म

अकेला पाकर मुंह दबाकर जबरदस्ती करने का दावा, शोर मचाने पर भागने का आरोप; पुलिस ने दुष्कर्म की बात से किया इन्कार

अंबेडकरनगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक छत के रास्ते घर में दाखिल हो गया। आरोप है कि युवक ने उसे अकेला पाकर मुंह दबा दिया और जबरदस्ती की।

शोर मचाने पर मौके से भागा आरोपी

युवती के मुताबिक, किसी तरह युवक के चंगुल से छूटने के बाद उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर लोगों के पहुंचने की आशंका में आरोपी मौके से भाग निकला। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक पहले से उसे परेशान करता था और आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दुष्कर्म से किया इन्कार

वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घर में घुसने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button