अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त: महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शातिर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अंबेडकरनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी की। इसमें महिला अपराध, लंबित मुकदमों, अपराधियों पर कार्रवाई और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

महिला अपराधों और लंबित मामलों पर विशेष जोर
एसपी ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। शातिर और आदतन अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

आईजीआरएस शिकायतों पर अधिकारी खुद लें फीडबैक
जनसुनवाई से जुड़ी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर एसपी ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं से स्वयं बातचीत करें और कार्रवाई का फीडबैक लें। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी थानों पर नियमित रात्रि गणना और प्रभावी निगरानी बनाए रखने को कहा।

चोरी-लूट रोकने के लिए बढ़ेगी गश्त, गौकशी पर सख्ती
एसपी ने चोरी, लूट और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने को कहा। गौकशी से जुड़े मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button