विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज

बूथवार मतदाता सूची का हुआ टेबल टॉप परीक्षण

अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की विभिन्न तहसीलों में बूथवार मतदाता सूची का टेबल टॉप परीक्षण कराया गया। इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों, विवरणों और अन्य प्रविष्टियों की जांच की गई।

ईआरओ की निगरानी में हुई जांच
जिले की विभिन्न तहसीलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की देखरेख में बीएलओ और सुपरवाइजर ने प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का परीक्षण किया। इस प्रक्रिया में सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम और अन्य जानकारियों का बारीकी से मिलान किया गया। जांच के दौरान सामने आई त्रुटियों को चिह्नित किया गया।

गलतियों में सुधार कर तैयार होगी शुद्ध मतदाता सूची
परीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों की पहचान कर उनमें जरूरी सुधार करना है। निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button