पुलिस लाइन में परेड के बाद बलवा ड्रिल

एसपी ने परखी पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी

अंबेडकरनगर। पुलिस की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था से निपटने की तैयारी परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड और बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

वर्दी से लेकर अनुशासन तक परखी गई तैयारी
परेड के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित अभ्यास के जरिए कार्यक्षमता और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही समयबद्धता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।

बलवा ड्रिल में परखी भीड़ नियंत्रण की तैयारी
परेड के बाद पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ और उपद्रव की स्थिति से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लाठीचार्ज और अश्रु गैस के इस्तेमाल के साथ दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button