कोल इंडिया के निदेशक बनने के बाद पहली बार अंबेडकरनगर पहुंचे आनंद शेखर सिंह

अंबेडकरनगर। कोल इंडिया में निदेशक की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अंबेडकरनगर पहुंचे उद्योगपति आनंद शेखर सिंह का रविवार को आलापुर क्षेत्र के देवरिया बाजार में जोरदार स्वागत हुआ। देवरिया स्टेट स्थित बाबू जयंत कुमार सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायकों समेत जुटे कई प्रमुख चेहरे

समारोह में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, क्षत्रिय महासभा के जिला महासचिव एवं अधिवक्ता जेपी सिंह और विपिन सिंह सहित भाजपा नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आनंद शेखर सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट के भी हैं अध्यक्ष

आनंद शेखर सिंह लखनऊ स्थित बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष हैं। उद्योग जगत में भी उनकी पहचान है। इसके अलावा वे इंडियन कम्युनिटी, मॉस्को (रूस) के उपाध्यक्ष हैं। कोल इंडिया में निदेशक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बोले आनंद शेखर सिंह- आलापुर और अंबेडकरनगर से विशेष जुड़ाव

सम्मान समारोह में आनंद शेखर सिंह ने कहा कि आलापुर और अंबेडकरनगर की धरती से उनका विशेष जुड़ाव है। यहां के लोगों का स्नेह और अपनापन उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वागत और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मिलने वाली जिम्मेदारियां केवल पद तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि समाज और देश के प्रति दायित्व भी होती हैं। वे सभी के सहयोग से अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button