आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

शीतकालीन सत्र की रणनीति और विधेयकों पर चर्चा संभव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी। बैठक में संसद के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों और सरकार की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी देने और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी फैसला हो सकता है।

शीतकालीन सत्र के विधेयकों पर होगी चर्चा

कैबिनेट बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की विधायी प्राथमिकताओं पर विचार किया जा सकता है। सत्र में पेश किए जाने वाले प्रस्तावित विधेयकों और योजनाओं से जुड़े फैसलों पर भी चर्चा संभव है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और अंतिम निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

भारत मंडपम में मंत्रियों के कामकाज की हुई थी समीक्षा

इससे पहले 18 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रीपरिषद की बैठक हुई थी। पीटीआई के मुताबिक, करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में गृह और वित्त मंत्रालय समेत 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिया था।

बैठक में गरीबी कम करने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और उनके प्रभाव पर चर्चा हुई थी। इस दौरान सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन में आए बदलावों का भी उल्लेख किया गया था।

विश्व बैंक की रिपोर्ट का भी हुआ था जिक्र

बैठक में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। इसके मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस अवधि में अत्यधिक गरीबी की दर में 90 प्रतिशत की कमी दर्ज किए जाने की बात कही गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा था कि भारत की संस्कृति ‘खाओ, पियो और मौज करो’ वाली नहीं है। उन्होंने चिंता जताई थी कि गरीबी से बाहर निकले कुछ लोग गलत तरीके से पैसे खर्च करने के कारण दोबारा आर्थिक संकट में फंस सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button