ट्रम्प की इमिग्रेशन कार्रवाई में 6111 भारतीय गिरफ्तार

2349 को अमेरिका से किया गया डिपोर्ट

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इमिग्रेशन नीति और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है। अमेरिकन कम्युनिटी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से अगस्त 2026 के बीच अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने 6111 भारतीयों को गिरफ्तार किया। इसे अमेरिका में भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी का अब तक का रिकॉर्ड बताया गया है।

5235 भारतीयों को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया

रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में गिरफ्तार किए गए 6111 भारतीयों में से 5235 को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया, जबकि 2349 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। ये आंकड़े अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के मामलों में भारतीय नागरिकों के खिलाफ हुई कार्रवाई की स्थिति को दर्शाते हैं।

मिडटर्म चुनाव से पहले तेज हुई छापेमारी

संस्था स्टॉप AAPI हेट का कहना है कि ICE ने नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले छापेमारी और धरपकड़ की कार्रवाई तेज कर दी थी। हालांकि, इस अभियान के बाद के नए आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। संस्था ने एशिया-प्रशांत मूल के समुदायों के बीच भारतीयों की गिरफ्तारी, हिरासत और निर्वासन के मामले सबसे अधिक होने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button