मंत्री ने दिया CPR, अधिकारी की मौत; अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

कार्यक्रम के दौरान अचानक गिरे अधिकारी

हैदराबाद। पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि के कार्यक्रम के दौरान एक अधिकारी अचानक गिर पड़े। स्थिति गंभीर देखते हुए मंत्री ने तुरंत उन्हें CPR देना शुरू किया। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। वह प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) के तौर पर कार्यरत थे।

डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट बताया

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, राजू को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जब उन्हें मेडिकल सेंटर लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

क्या होता है CPR?

CPR यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक इमरजेंसी लाइफ सेविंग प्रक्रिया है। इसका इस्तेमाल उस समय किया जाता है, जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है।

CPR कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में व्यक्ति की जान बचाने में मदद कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति को CPR देना नहीं आता है, तब भी केवल हाथों से छाती पर दबाव देकर मदद की जा सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button