वरिष्ठ अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से नाराज बार एसोसिएशन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार

अंबेडकरनगर। वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडेय पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब बार एसोसिएशन ने भी उठाया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन के मुताबिक, 22 नवंबर 2026 को वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडेय पर प्राणघातक हमला किया गया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, टांडा में चल रहा है।

मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी का इंतजार
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 656/2026 दर्ज है। इसके बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की।

एसपी ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा
ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले में जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार वर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button