सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर खुद को खुशकिस्मत मानती है कियारा आडवाणी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी , सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर खुद को खुशकिस्मत मानती है। कियारा आडवाणी ने इस वर्ष सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की है। कियारा ने बताया कि उन्होंने लव मैरिज की है, इसलिए जाहिर तौर पर सच्चे प्यार पर यकीन करती हैं। कियारा आडवाणी ने कहा, अभी-अभी मेरी शादी हुई है। ये एक लव मैरिज थी। जाहिर सी बात है मैं सच्चे प्यार में विश्वास करती हूं।

घर दो लोगों से बनता है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जो मेरे साथ है, जिसके साथ मैंने अपनी जीवन जीने के लिए चुना है। मेरे जो पति हैं, वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मेरे लिए वह सब कुछ हैं। वह मेरा घर हैं। हम जहां भी हों, चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से में, शहर के किसी भी कोने में, मेरे लिए वहीं मेरा घर हैं। गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें शुरू हो गई थीं। इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंध गये।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *