सपा मुख्यालय पर लगे पोस्टर से सियासत गर्म

  • ‘ब्राह्मणों को सरकार बदलना आता है’ स्लोगन से भड़की सियासत

  • पोस्टर पर विनय शंकर तिवारी और अमित चौबे की तस्वीरें प्रमुखता से

  • सपा की जातीय रणनीति या कार्यकर्ता की निजी अभिव्यक्ति?

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में अखिलेश यादव का समर्थन और ब्राह्मण समुदाय पर केंद्रित विवादित स्लोगन लिखा गया है—”मठाधीश को हाता नहीं भाता है, ब्राह्मणों को सरकार बदलना आता है”। इस स्लोगन के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पोस्टर में नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि भी दी गई है, जबकि इसमें विनय शंकर तिवारी और अमित चौबे की तस्वीरें भी प्रमुखता से लगी हैं।

पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विरोधी दल इसे जातीय ध्रुवीकरण की कोशिश करार दे रहे हैं। चुनावी माहौल में यह पोस्टर समाजवादी पार्टी की रणनीति का संकेत भी माना जा रहा है।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading