
- भारी बारिश बनी हादसे की बड़ी वजह
- देर रात हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
- श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने बढ़ाई चुनौती
विशाखापट्टनम। मंगलवार देर रात विशाखापट्टनम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। चंदनोत्सव के दौरान मंदिर की दीवार का करीब 20 फीट लंबा हिस्सा गिर जाने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच तेज बारिश के कारण हुआ।
हजारों की भीड़ थी मंदिर में
चंदनोत्सव उत्सव के चलते मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मान्यता है कि इस अवसर पर भगवान नरसिंह स्वामी अपने वास्तविक रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए मंदिर में विशेष प्रार्थनाओं और दर्शन की व्यवस्था की गई थी।
NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमें मौके पर भेजी गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
मंत्री वंगलापुड़ी अनिता ने लिया घटनास्थल का जायजा
राज्य की गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगलापुड़ी अनिता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए और राहत कार्यों में कोई कोताही न हो। साथ ही, घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “लोगों की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं।








