सोने के दाम में गिरावट- चांदी की कीमत में मामूली वृद्धि

  • 2 मई को सोने के दाम में ₹968 की गिरावट
  • चांदी की कीमत में ₹86 की वृद्धि
  • 4 प्रमुख शहरों और भोपाल में सोने की कीमतें

नई दिल्ली। सोने के दाम में आज (2 मई) गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹968 घटकर ₹93,393 पर आ गया है, जो कि इससे पहले ₹94,361 था। इस हफ्ते अब तक सोने की कीमत ₹2,238 गिर चुकी है। पिछले शनिवार को सोने की कीमत ₹95,631 थी।

वहीं, चांदी की कीमत में आज ₹86 की वृद्धि हुई है और अब चांदी का दाम ₹94,200 प्रति किलो हो गया है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत ₹94,114 प्रति किलो थी।

महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतें

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹87,800, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹95,660

  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹87,550, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹95,510

  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹87,550, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹95,510

  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹87,550, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹95,510

  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹87,600, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹95,560

सोने में गिरावट के प्रमुख कारण

  1. अमेरिकी डॉलर की मजबूती: जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों में गिरावट आती है।

  2. वैश्विक मांग में कमी: सोने की अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी आई है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

  3. मुनाफा वसूली: सोने की कीमतों में वृद्धि के बाद निवेशक गोल्ड बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें, ताकि सोने की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने की कीमत और वजन को विभिन्न स्रोतों से क्रॉस चेक करें, ताकि आप सही मूल्य पर सोना खरीदें।

  3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें: कैश की बजाय डिजिटल भुगतान करें और हमेशा खरीदारी का बिल प्राप्त करें।

Related Posts

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर…

Continue reading