त्योहारों पर खलल डालने वालों पर रहेगी नजर, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता और क्षेत्र में लगातार गश्त के निर्देश

अंबेडकरनगर। आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर मंथन किया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संयुक्त बैठक कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने पर चर्चा हुई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी जरूरी व्यवस्था में लापरवाही न करने को कहा।

स्थानीय लोगों से संवाद पर भी जोर

अधिकारियों को आमजन से संवाद बनाए रखने और क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रखने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button