मेधावियों को मिलेगा सम्मान और छात्रवृत्ति

एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी ने की घोषणा

  • हाईस्कूल-इंटर के टॉपर छात्रों के साथ उत्कृष्ट शिक्षकों को भी मिलेगा सम्मान
  • 6 सितंबर को होगा प्रतिभा अलंकरण समारोह

अम्बेडकरनगर। जिले की एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के निदेशक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

6 सितंबर को होगा प्रतिभा अलंकरण समारोह

डॉ. तिवारी ने बताया कि प्रतिभा अलंकरण समारोह 6 सितंबर को रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज, बिशुनपुर बजदहा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।

9 मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘पंडित राम मनोरथ त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति’ की घोषणा की गई है। इसके तहत हाईस्कूल के 6 छात्र-छात्राओं को दो वर्ष तक 500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

वहीं इंटरमीडिएट के 3 छात्र-छात्राओं को एक वर्ष तक 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button