पर्ची का एसएमएस मिलने के बाद ही करें गन्ने की कटाई

मिझौड़ा चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों को दी सलाह, साफ और ताजा गन्ने की आपूर्ति के साथ चार उन्नत प्रजातियों की बुवाई पर दिया जोर

अंबेडकरनगर। गन्ना आपूर्ति में साफ-सफाई और ताजगी का ध्यान रखें। पर्ची का एसएमएस मिलने के बाद ही खेत में गन्ने की कटाई करें। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की मिझौड़ा इकाई के प्रमुख पंकज शाही और महाप्रबंधक गन्ना सुनील कुमार चौहान ने किसानों को ये सुझाव दिए हैं।

मिल प्रबंधन ने किसानों से जड़, मिट्टी, सूखी पत्ती और अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने को कहा है। साथ ही पूरा गन्ना चीनी मिल को ही देने की अपील की है। मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को निर्धारित ग्रामवार शिफ्ट का पालन करने की सलाह दी गई है।

मिल अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द किया जाएगा। इससे किसानों को समय पर भुगतान मिल सकेगा।

महाप्रबंधक गन्ना सुनील कुमार चौहान ने आगामी बुवाई के लिए को.लख. 16202, को.शा. 2332, को. 0118 और को.लख. 14202 प्रजातियों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों से इन प्रजातियों की अधिक क्षेत्रफल में बुवाई करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button