ईरान पर अमेरिका का लगातार 11वीं रात हमला

पांच शहरों पर एयर और मिसाइल स्ट्राइक

  • ट्रम्प ने दी बड़े हमले की चेतावनी
  • युद्ध खर्च 37.5 अरब डॉलर पहुंचा
  • ईरान ने संघर्ष बढ़ाने की दी धमकी

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के पांच शहरों पर एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों के अनुसार चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया। सीजफायर टूटने के बाद यह लगातार 11वीं रात है, जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान के संदिग्ध परमाणु ठिकाने पिकएक्स माउंटेन पर जल्द ही बड़ा हमला कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो क्षेत्रीय संघर्ष और तेज हो सकता है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के अनुसार अब तक इस युद्ध पर अमेरिका का खर्च 37.5 अरब डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच चुका है।

24 घंटे के प्रमुख घटनाक्रम

  • हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद भारत और चीन जा रहे दो तेल टैंकरों ने रेड सी से अपना रास्ता बदल लिया।
  • पेंटागन ने स्वीकार किया कि ईरानी हमलों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए, जिनमें अधिकांश ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
  • कतर ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान से हमलों के नुकसान का मुआवजा मांगने की अपील की।
  • ट्रम्प ने माना कि जॉर्डन में ईरान का एक हमला सफल रहा, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए।
  • ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान पहुंचकर सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button