SpaceX बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च कॉम्प्लेक्स

लुइसियाना में 1.25 लाख एकड़ में बनेगा नया Starbase कैंपस, 3 हजार से ज्यादा नौकरियां मिलने की उम्मीद

इलॉन मस्क की कंपनी SpaceX अमेरिका के दक्षिणी लुइसियाना में दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर 100 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹9.50 लाख करोड़ का निवेश करेगी। ‘Starbase, Louisiana’ SpaceX का दूसरा Starbase कैंपस होगा।

मैनहट्टन से 8 गुना बड़ा होगा कैंपस

नया स्पेसपोर्ट लुइसियाना के पिकान आइलैंड पर करीब 1.25 लाख एकड़ में फैला होगा। इसका क्षेत्रफल न्यूयॉर्क के मैनहट्टन से करीब आठ गुना बड़ा बताया जा रहा है। यहां SpaceX के नेक्स्ट-जनरेशन रॉकेट ‘Starship’ और AI आधारित सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है। निर्माण कार्य 2029 से शुरू होने की उम्मीद है।

3 हजार से ज्यादा नौकरियां

लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस प्रोजेक्ट को राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, स्पेसपोर्ट से क्षेत्र में कम से कम 3 हजार से ज्यादा प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।

यहां कर्मचारियों की औसत सालाना सैलरी 92,600 डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपए रहने का अनुमान है। यह वर्मिलियन पैरिश की मौजूदा औसत आय से लगभग दोगुनी है।

खुद बनाएगा ईंधन और बिजली

SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल के मुताबिक, नया कैंपस पूरी तरह ‘सेल्फ-सस्टेनिंग’ होगा। कॉम्प्लेक्स के अंदर रॉकेट प्रोपेलेंट के लिए मीथेन गैस का उत्पादन और बिजली बनाने की सुविधा विकसित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button