सोने-चांदी के दाम में 13 नवंबर को बड़ी उछाल

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 13 नवंबर 2025 को तेज बढ़त दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना 2,211 रुपए बढ़कर 1,26,124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल इसका भाव 1,23,913 रुपए था।

वहीं, चांदी 7,103 रुपए बढ़कर 1,63,808 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो कल 1,56,705 रुपए प्रति किलो थी। इस साल सोना अब तक 49,962 रुपए और चांदी 77,791 रुपए महंगी हो चुकी है।

सालाना उछाल का विश्लेषण

  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब 1,26,124 रुपए हो गई।
  • चांदी का भाव 31 दिसंबर 2024 को 86,017 रुपए प्रति किलो था, जो अब 1,63,808 रुपए तक पहुंच गया।
  • अक्टूबर में सोने और चांदी ने अपने ऑल टाइम हाई दर्ज किए थे।

शहरों में सोने के अलग-अलग दाम होने के कारण

  1. ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे: सोना आयात होकर हवाई मार्ग से आता है और देशभर में पहुंचाने में फ्यूल, सिक्योरिटी और स्टाफ खर्च शामिल होता है।
  2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में कुल खपत का 40% हिस्सा आता है, इसलिए वहां बल्क में खरीदारी से दाम कम रहते हैं।
  3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: तमिलनाडु और अन्य राज्यों में एसोसिएशन के तय रेट्स अलग हो सकते हैं।
  4. खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने स्टॉक सस्ते में खरीदा हो तो ग्राहक को कम रेट पर मिल सकता है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

  • सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना लें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक नंबर जैसे AZ4524 से कैरेट की जानकारी मिलती है।
  • कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का वजन और रेट कई सोर्सेज (IBJA वेबसाइट आदि) से चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने का रेट अलग होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button