फालता सीट पर BJP की बड़ी बढ़त, TMC उम्मीदवार जहांगीर चौथे नंबर पर

12 राउंड में 52 हजार वोटों से आगे देबांग्शु

  • फालता सीट पर BJP उम्मीदवार देबांग्शु 52 हजार वोटों से आगे
  • 12 राउंड की गिनती में BJP को 80 हजार से ज्यादा वोट
  • TMC उम्मीदवार जहांगीर चौथे स्थान पर पहुंचे
  • 21 मई को 285 बूथों पर हुई थी रीपोलिंग
  • रीपोलिंग में मतदान प्रतिशत बढ़कर 88.13% हुआ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। दोपहर 1 बजे तक 12 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु 52 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 80,398 वोट मिल चुके हैं।

वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर चल रहे हैं। अब तक की मतगणना में उन्हें सिर्फ 4,046 वोट मिले हैं। खास बात यह है कि जहांगीर खान ने रीपोलिंग से पहले चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, हालांकि चुनाव आयोग को लिखित सूचना नहीं देने के कारण उनका नाम और चुनाव चिन्ह EVM में बना रहा।

फालता सीट पर कुल 21 राउंड की मतगणना होनी है। यहां 21 मई को 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में मतदान प्रतिशत बढ़कर 88.13% पहुंच गया, जबकि 29 अप्रैल को हुए मतदान में 86.71% वोटिंग दर्ज की गई थी।

इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मतगणना के शुरुआती रुझानों ने बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फालता सीट के नतीजे राज्य की आगामी राजनीतिक रणनीति पर असर डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button