- जिनपिंग के दौरे की अभी औपचारिक पुष्टि नहीं
- करीब 7 साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति
- दोनों देशों की एडवांस टीमों ने तैयारियां शुरू कीं
नई दिल्ली। भारत में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी भारत आने की संभावना जताई जा रही है।
7 साल बाद भारत आ सकते हैं जिनपिंग
अगर शी जिनपिंग भारत आते हैं तो करीब सात साल बाद उनकी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वह अक्टूबर 2019 में भारत आए थे। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के बीच अनौपचारिक मुलाकात हुई थी।
चीन की ओर से अभी औपचारिक पुष्टि नहीं
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, चीन ने अभी तक जिनपिंग के भारत दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, दोनों देशों की एडवांस टीमों की गतिविधियों और सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों को देखते हुए उनके दौरे की संभावना बढ़ गई है।
जिनपिंग के भारत आने की स्थिति में BRICS सम्मेलन के साथ-साथ भारत-चीन संबंधों को लेकर भी बातचीत पर दुनिया की नजर रहेगी।









