सीएम योगी ने ललिता गौतम के परिजनों से की मुलाकात

  • दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा
  • 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
  • पिता और चाचा को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में मेरठ की बीए छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात की। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करीब आधे घंटे तक परिवार से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही ललिता के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच और कार्रवाई की जानकारी भी ली।

इससे पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी और मंत्री असीम अरुण शनिवार सुबह ललिता गौतम के परिजनों को मेरठ से गाजियाबाद लेकर पहुंचे। ललिता का शव 17 मई को गन्ने के खेत में मिला था। मामले में कार्रवाई को लेकर परिजनों ने 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और लाठीचार्ज के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित अपनी रिश्ते की बहन पुष्पा चौधरी के घर भी पहुंचे। उन्होंने करीब 45 मिनट तक परिवार के साथ समय बिताया और बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button