लखनऊ में वी विन लिमिटेड के कर्मचारियों का प्रदर्शन

लखनऊ में गुरुवार को वी विन लिमिटेड कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी गोमतीनगर स्थित साइबर टावर से निकलकर लोहिया पथ की ओर नारेबाजी करते हुए बढ़े। इस दौरान कई कर्मचारी भावुक होकर रोते नजर आए।

4.5 किलोमीटर पैदल मार्च, पुलिस ने रोका

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने करीब 4.5 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया। जैसे ही वे समतामूलक चौक के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

सैलरी और शर्तों को लेकर नाराजगी

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें नौकरी के समय 15 हजार रुपए वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन वास्तविकता में केवल 7-8 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कंपनी द्वारा दो महीने की सैलरी रोककर देने का भी आरोप लगाया गया है।

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि ऑफिस में काम के दौरान उनके मोबाइल फोन बाहर ही जमा करा लिए जाते हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल पाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button