दिल्ली धमाके मामले में डॉ. आरिफ मीर को यूपी एटीएस ने छोड़ा

लखनऊ/अनंतनाग। दिल्ली में 10 नवंबर को लालकिले के पास हुए ब्लास्ट के बाद डॉ. शाहीन से कनेक्शन के शक में कार्डियोलॉजी में पढ़ रहे डॉ. आरिफ मीर को 11 नवंबर की रात यूपी एटीएस ने उठाया था। सूत्रों के अनुसार लंबी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

डॉ. आरिफ ने पूछताछ के बाद अपने सीनियर्स को बताया कि वे स्ट्रेस में हैं और कार्डियोलॉजी न आकर अपने घर अनंतनाग चले गए। सूत्रों का कहना है कि डॉ. आरिफ ने किसी से संपर्क नहीं किया है और फिलहाल तनाव में हैं।

डॉ. आरिफ कार्डियोलॉजी में डीएम का कोर्स साढ़े तीन महीने से कर रहे थे। मूल रूप से अनंतनाग निवासी आरिफ ने सुपर स्पेशियलिटी नीट परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया में 1608 रैंक हासिल की थी। उन्होंने पहले एसपीजीआई में चयन प्राप्त किया था, लेकिन वहां दाखिला नहीं लिया। कार्डियोलॉजी में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग का इंतजार किया।

मौके पर अधिकारियों ने बताया कि डॉ. आरिफ का डॉ. शाहीन या धमाके से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button