अंबेडकर जयंती सप्ताह में सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मानित

रामनगर के डवाकरा हॉल में संगोष्ठी, बाबा साहब के विचारों पर चर्चा

  • डवाकरा हॉल में अंबेडकर जयंती सप्ताह पर कार्यक्रम
  • बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण से शुरुआत
  • विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को किया गया सम्मानित

अंबेडकरनगर के रामनगर विकास खंड स्थित डवाकरा हॉल में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती सप्ताह के तहत सम्मान समारोह और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल मौजूद रहीं।

समारोह में आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में सामाजिक, शैक्षिक और जनसेवा से जुड़े व्यक्तियों को शामिल किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में अंबेडकर के संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, विनय पांडेय, कन्हैया सिंह और नीरज सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेम शीला यादव भी शामिल रहीं।

इसके अलावा पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जयराम विमल, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्याम नाथ शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button