फिल्ममेकर कुकू कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान कुकू कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी काफी भावुक नजर आईं।
गजेंद्र चौहान ने संभाला
अंतिम संस्कार के दौरान अरुणा ईरानी बेहद भावुक थीं। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने इस मुश्किल समय में उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा।
कई सितारे पहुंचे
कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने के लिए विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, राजपाल यादव, जावेद अख्तर और शबाना आजमी समेत कई सेलेब्स ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचे।
77 साल की उम्र में निधन
कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हुआ था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।









