फ्रांस में 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो

41 घायल; 300 घरों को नुकसान

पेरिस। फ्रांस के एक गांव में सोमवार देर रात 117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टॉरनेडो आया। प्राकृतिक आपदा में 41 लोग घायल हुए और सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा। करीब 1,000 की आबादी वाले पोमास गांव में सबसे ज्यादा तबाही हुई।

300 घरों को नुकसान
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पोमास में करीब 300 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ मकानों की छतें पूरी तरह उड़ गईं। तूफान के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

ट्रेन और उड़ानें प्रभावित
परिवहन मंत्री फिलिपे तबारो के मुताबिक टॉरनेडो के कारण ट्रेनों में देरी हुई और कई सड़कें बंद करनी पड़ीं। हवाई अड्डों पर भी देरी के साथ कुछ उड़ानें रद्द की गईं। पेरिस के एयरपोर्ट पर भी उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई।

120 से ज्यादा बचावकर्मी तैनात
स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए 120 से ज्यादा बचावकर्मियों को मौके पर तैनात किया। घायलों में से 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

गर्भवती महिला भी घायल
टॉरनेडो में एक गर्भवती महिला भी घायल हुई है। उसके पति ने एएफपी को बताया कि घर गिरने के कारण महिला को चोट लगी। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के कई इलाकों में तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button