लखनऊ। विद्यार्थियों को बदलते शैक्षणिक परिवेश और भविष्य की करियर संभावनाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कैंपसकी एजुकेशन की ओर से ‘करियर 2.0: उच्च शिक्षा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में एआई की बढ़ती भूमिका के साथ भविष्य में जरूरी कौशलों की जानकारी दी गई।
जर्मनी में उच्च शिक्षा के अवसर बताए
कार्यशाला में जर्मनी में उच्च शिक्षा की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जर्मनी के पात्र सरकारी विश्वविद्यालयों में कम या बिना ट्यूशन फीस के पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश में उच्च शिक्षा की योजना बनाते समय विश्वविद्यालयों की पात्रता और प्रवेश संबंधी शर्तों की जानकारी लेने के महत्व पर भी जोर दिया गया।
सीयूईटी और करियर मार्गदर्शन पर जोर
कैंपसकी एजुकेशन पारंपरिक कोचिंग से आगे बढ़कर शैक्षणिक तैयारी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, छात्र प्रोफाइल निर्माण और करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
संस्था आगामी वर्ष में सीयूईटी की तैयारी, छात्र प्रोफाइल निर्माण और एआई आधारित कौशलों से विद्यार्थियों को परिचित कराने से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विकल्पों और बदलती रोजगार जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।









