यूपी T-20 लीग में मैच फिक्सिंग की साजिश का भंडाफोड़

  • काशी रुद्रास टीम के मैनेजर को इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ रुपए का ऑफर
  • फिक्सर ने कहा– खिलाड़ी को उसकी रणनीति के अनुसार खेलना होगा
  • डॉलर में ऑनलाइन पेमेंट की बात कही गई

लखनऊ में चल रही यूपी T-20 लीग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने 1 करोड़ रुपए का ऑफर देकर मैच फिक्स करने की कोशिश की।

यूजर ने कहा कि टीम का एक खिलाड़ी उसकी बताई रणनीति के अनुसार खेले और रुपए अमेरिकी डॉलर में ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे।

मैनेजर ने प्रस्ताव को ठुकराते हुए तुरंत BCCI और एंटी करप्शन यूनिट को सूचना दी। जांच में सामने आया कि संदिग्ध यूजर लगातार अर्जुन पर दबाव बना रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारी हरदयाल सिंह चंपावत की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य जुटाने और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button