मायावती ने फिर आकाश आनंद को बसपा से निकाला

ससुर के इस्तीफे के बाद भी नहीं लौटाया पद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच सियासी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। मायावती ने गुरुवार सुबह आकाश आनंद को दोबारा पार्टी से बाहर कर दिया। खास बात यह है कि आकाश को पार्टी में पद वापस देने के लिए उनके ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की शर्त रखी गई थी। अशोक सिद्धार्थ ने शर्त के करीब 17 घंटे बाद राजनीति से संन्यास का ऐलान भी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद मायावती ने आकाश को पार्टी में वापस लेने के बजाय उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मायावती बोलीं- आकाश डबल माइंड हो गए हैं

मायावती ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे X पर पोस्ट कर आकाश आनंद को पार्टी से अलग करने की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव है और वह डबल माइंड हो गए हैं।

मायावती के मुताबिक, आकाश ने 3 सितंबर से उनकी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर आकाश पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं। इसी आधार पर मायावती ने उन्हें गुरुवार से पार्टी से आजाद करने का ऐलान किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button