मोहन भागवत 17 दिन के तीन देशों के दौरे पर, न्यूयॉर्क पहुंचे

RSS प्रमुख के दौरे का पहला पड़ाव अमेरिका, 29 अगस्त को मेडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम

RSS प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। यह उनके 17 दिन के तीन देशों के दौरे का पहला पड़ाव है। न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर भारतीय महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

शताब्दी वर्ष के तहत दौरा

मोहन भागवत का यह दौरा RSS के 100वें वर्ष के ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम के तहत हो रहा है। संगठन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत और विदेशों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमेरिका के बाद भागवत कनाडा और ब्रिटेन का दौरा करेंगे।

भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात

RSS के मुताबिक, दौरे के दौरान मोहन भागवत भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

मेडिसन स्क्वायर गार्डन में कार्यक्रम

मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) फोरम कर रहा है। इसमें भागवत का संबोधन भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button