प्री-बोर्ड एग्जाम के दिन छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान

12वीं का टॉपर छात्र ट्रेन से कटकर मृत मिला

आज था फिजिक्स का प्री-बोर्ड, सुबह घर से निकला था

रेलवे ट्रैक के पास बाइक मिली, कुछ दूरी पर पड़ा था शव

कानपुर। कानपुर में 12वीं के मेधावी छात्र और हाईस्कूल टॉपर रौनक पाठक ने सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। 17 वर्षीय रौनक का आज फिजिक्स का प्री-बोर्ड एग्जाम था। वह सुबह बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। जब परिवार ने तलाश की तो रेलवे ट्रैक के पास उसकी बाइक खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर पिता आलोक पाठक फफक पड़े और बेहोश हुई मां बार-बार एक ही सवाल पूछती रहीं—“ऐसी क्या मजबूरी थी कि मेरे बेटे ने ऐसा कदम उठाया?”

कानपुर जिले का टॉपर था रौनक

साकेत नगर निवासी रौनक पाठक बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। उसने 2023 में हाईस्कूल परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। उसकी मेधा को देखते हुए कोचिंग संस्थान ने उसकी फीस भी माफ कर दी थी।

सुबह निकला, फिर नहीं लौटा

पिता ने बताया कि रौनक सुबह 6:30 बजे बाइक लेकर निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो बहन और पिता ने कई बार कॉल किया, पर फोन नहीं उठा। दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। घबराए परिवार वाले जब रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजने निकले तो रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक दिखी। आगे बढ़े तो ट्रैक के किनारे रौनक का शव पड़ा मिला।

परिवार में मातम, मां बेसुध

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ललिता बेहोश हो गईं। होश में आने पर भी वे लगातार यही कहती रहीं—”आखिर ऐसी क्या परेशानी थी कि मेरे बेटे ने जान दे दी?”

पुलिस जांच में जुटी, कई सवाल अनसुलझे

हादसे की सूचना पर GRP मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार रौनक की मौत आत्महत्या है या हादसा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *