मोदी ने कहा- 2036 ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ी तैयार करें

पीएम ने 1500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से किया वर्चुअल संवाद, बोले- जो खेले, वो खिले

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशभर में 1,500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओलंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही है। अब देश को नए खेलों में आगे बढ़ने के साथ ओलंपिक में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ियों को तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने पर भी जोर दियाc

खेलों को विकसित भारत के अभियान से जोड़ा

मोदी ने कहा कि उन्होंने 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा था। यह विजन केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत बनाने और देश की खेल शक्ति को मजबूत करने का अभियान है।

उन्होंने कहा, “जो खेले, वो खिले।” पीएम ने युवाओं को स्क्रीन से दूर खेल के मैदान और स्पोर्ट्स सेंटर से जोड़ने की जरूरत बताई।

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मेजर ध्यानचंद को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि करीब 100 साल पहले भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड गई थी, जिसमें मेजर ध्यानचंद भी शामिल थे। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button