सत्य निकेतन हादसे के बाद अवैध निर्माण पर सख्ती, PG हॉस्टलों की होगी जांच

सीएम रेखा गुप्ता ने MCD को दिए कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने MCD को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अवैध इमारतों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कार्रवाई के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली के सभी PG हॉस्टलों की होगी गहन जांच

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में संचालित सभी PG हॉस्टलों की विस्तृत जांच कराने को कहा है। अधिकारियों को बिल्डिंग से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर यह पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित भवन में अवैध निर्माण कब कराया गया था।

इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि अवैध निर्माण के लिए संबंधित विभाग या अधिकारियों की क्या जिम्मेदारी थी। जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर दिया गया है।

सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत

सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिर गई थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में बुधवार तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हादसे के बाद MCD ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार तक 24 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि 7 अवैध ढांचों को सील किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button